ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सुबह 8:45 पर महसूस हुए झटके, बालाघाट सहित एमपी के पांच जिले प्रभावित

डिंडौरी: मंगलवार को सुबह 8.43 मिनट पर डिंडौरी सहित पांच जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 4.3 बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, भूस्थानिक केंद्र 22.73 डिग्री उत्तर अक्षांश 88.11 डिग्री देशांतर जिसकी हाइपोसेंटर 10 किलोमीटर गहराई बताया जा रहा है। भूकंप की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने समनापुर से पुलिस टीम हालात का जायजा लिया।इस जगह महसूस हुए झटकेडिंडौरी के अलावा ​​​​अनूपपुर, बालाघाट, मंडला जबलपुर, नरसिंहपुर में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। लेकिन गांव वालों ने बताया कि भूंकप कब आया, उन्हें पता ही नहीं चला। दरअसल, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देश पर समनापुर थाने से उपनिरीक्षक टेकेश्वरी मरकाम गांव पहुंचे। ग्राम पंचायत सरपंच हेम सिंह मरकाम सहित ग्रामीणों से चर्चा की, लेकिन सभी का कहना था कि भूकंप के झटकों का पता ही नहीं चला।ग्राम पंचायत सरपंच हेम सिंह मरकाम का कहना है कि सुबह से ही ग्राम पंचायत भवन में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए चौपाल लगाए जाने की तैयारी चल रही है। न धरती डोली न झटके महसूस किए गए है। बल्कि समनापुर थाने से पुलिस जानकारी लेने आई थी।

Related Articles

Back to top button