ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

घटना में मृत व्यक्तियों को आम आदमी पार्टी ने मोमबत्ती जलाकर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

नीमच: मोरबी गुजरात में रविवार की शाम को हुए हृदय विदारक घटना में अभी तक लगभग 200 व्यक्ति प्रशासन की लापरवाही व भ्रष्टाचार से रिनोवेशन हुए ब्रिज के कारण असमय ही मौत के काल में समा गए। इस पर सोमवार को आम आदमी पार्टी के आप साथियों ने रात 8:00 बजे विजय टॉकीज चौराहे पर इस घटना में मृत व्यक्तियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रपति महोदय से मांग की है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों व अन्य व्यक्तियों को जो इस घटना के लिए जिम्मेदार है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाकर उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाए।साथ ही गुजरात सरकार से मांग की है कि तुरंत घायलों को बेहतर मेडिकल सुविधा मिले एवं इस घटना में घायल व्यक्तियों को व मृत व्यक्तियों के परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करें।श्रद्धांजलि सभा में आप महिला शक्ति की शबनम कुरेशी, रिजवाना खान, मधुबाला राजोरा व आप साथियों में अशोक सागर ,नवीन कुमार अग्रवाल, चंद्रसेन ,बालचंद वर्मा, विनोद कुमार पवार, लविश कनौजिया, लक्ष्मीनारायण तोतला, सुनील नागदा एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने मृत व्यक्तियों को मोमबत्ती जलाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button