मुख्य समाचार
जबलपुर IMA की मीटिंग में डॉक्टरों में चले लात-घूंसे:
जबलपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मध्यप्रदेश की ऐनुअल मीटिंग के दौरान डॉक्टर आपस में भिड़ गए। दो गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। यह सबकुछ स्वागत भाषण के दौरान हुआ। मारपीट का VIDEO सोमवार को सामने आया। इस दौरान दोनों ओर से धक्का-मुक्की हुई। फिर लात-घूंसे बरसने लगे। विवाद बढ़ता देख IMA जबलपुर के पदाधिकारियों ने पुलिस को कॉल कर दिया। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शिकायत नहीं होने पर समझाइश देकर वापस लौट गई। मामले को लेकर IMA के प्रदेश सचिव और जबलपुर अध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र पांडे ने बताया की डॉ. राकेश पाठक को सालभर पहले एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन मामला कोर्ट में होने की वजह से अब उनका सम्मान समारोह रखा गया था। इसी दौरान अचानक इंदौर-ग्वालियर के कुछ डॉक्टर IMA का हेडक्वार्टर इंदौर या ग्वालियर में शिफ्ट करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। मैंने हंगामे का विरोध किया तो वे लोग मंच पर आ गए। बदसलूकी करते हुए मेरे साथ हाथापाई की। मैंने तो बस अपना बचाव किया। जबलपुर में हुई एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में डॉक्टर आपस में भिड़ गए। स्वागत भाषण के दौरान IMA जबलपुर के अध्यक्ष पांडे ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कुछ डॉक्टरों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ा और मारपीट तक पहुंच गया। जबलपुर में हुई एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में डॉक्टर आपस में भिड़ गए। स्वागत भाषण के दौरान IMA जबलपुर के अध्यक्ष पांडे ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कुछ डॉक्टरों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ा और मारपीट तक पहुंच गया। मंच से ग्वालियर-इंदौर के डॉक्टरों को कहे गए अपशब्द ग्वालियर से IMA के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एएस भल्ला ने बताया कि जबलपुर में वार्षिक बैठक के दौरान स्वागत भाषण के लिए जबलपुर के अध्यक्ष डॉ. पांडे आए। उन्हें स्वागत भाषण देना था, लेकिन वह ग्वालियर-इंदौर के डॉक्टरों को टारगेट कर स्पीच देने लगे। जैसे ही उन्होंने कहा कि 'मुझे किसी सीनियर डॉक्टर की जरूरत नहीं है, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पैर कब्र में लटके हैं।' इस पर डॉ. सुनील अग्रवाल ने सबसे पहले विरोध किया कि स्वागत भाषण के लिए आप आए हैं और इन बातों के लिए यह मंच सही नहीं है। इस पर उनसे अभद्र भाषा का उपयोग कर धक्का दिया गया। इंदौर की टीम ने विरोध किया तो ग्वालियर-इंदौर को गेट आउट कह दिया गया। इसके बाद वहां मारपीट व हंगामा शुरू हो गया। डॉक्टरों का रवैया शर्मशार करने वाला इस मामले में स्वागत भाषण देने वाले डॉ. अमरेन्द्र पांडे ने बताया कि मारपीट करने वाले इंदौर और ग्वालियर के डॉक्टरों ने ही वीडियो वायरल किया है। जीवाजी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में पदस्थ डॉक्टर सुनील अग्रवाल और डॉक्टर एएस भल्ला ने साथियों के साथ मारपीट की है। ग्वालियर और इंदौर से आए डॉक्टरों का रवैया डॉक्टर जगत को शर्मशार करने वाला है।


