मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के नीमच में पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
मध्य प्रदेस के नीमच जिले के मनासा में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब एक युवक की सल्फास खाने के बाद मौत हो गई। युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा उसे झूठे मामले में आरोपी बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे युवक काफी आहत था और जहर सल्फास खाकर जान दे दी। जबकि एसपी का कहना है कि युवक एक लड़की को भगाने और जुए के मामले में आरोपी था।





