ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

शशि बाला माता के ब्रह्मलीन होने से भक्तों में शोक की लहर सिन्धी और पंजाबी समाज डूबा शोक में लाखों की तादात में अनुयाई शशि बाला माता का करते थे अनुसरण

दिल्ली पंजाब हरियाणा से हजारों की तादाद में भक्त आते थे दर्शन को आगरा। चिल्ली पाड़ा शाहगंज स्थित देवी शशि बाला माता के भक्त और अनुयायियों में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब उन्हें शशि बाला देवी के गोलोक गमन का समाचार प्राप्त हुआ। शाहगंज स्थित चिल्ली पाड़ा शशि बाला देवी मंदिर से हजारों की तादाद में सिन्धी और पंजाबी समाज के लोग जुड़े हुए हैं। इनके अलावा सर्व समाज के लोग देवी शशि बाला को भक्ति भाव से मानते हैं। उनके निधन का समाचार सुनते ही शाहगंज, रूई की मंडी, साकेत कॉलोनी, भोगीपुरा चौराहा समेत आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों में शोक व्याप्त हो गया जो शशि बाला देवी के बताए हुए भक्ति भाव मार्ग का अनुसरण करते हैं। गौरतलब है कि बीते महीने देवी शशि बाला माता के सानिध्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों की तादात में भक्तों ने भाग लेकर सनातन धर्म की परंपरा का निर्वहन किया था। माता के मंदिर पर हर वर्ष नवमी तिथि को विशाल भंडारा शोभायात्रा और जागरण का आयोजन किया जाता था। उनके अनुयायियों में आगरा के अलावा दिल्ली, पंजाब ,हरियाणा से आने वाले हजारों भक्तों की असीम श्रद्धा और विश्वास से दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। भक्तों देवी शशि बाला ने आजीवन गृहस्थ धर्म से दूर रहकर भक्ति भाव से माता की पूजा अर्चना कर भक्तों को मार्गदर्शन करने का पुनीत कार्य किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button