ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

यमुनानगर के एसपी ने मिले दीक्षा के परिजन; बोले- थाने के चक्कर काट थक गए

यमुनानगर: यमुनानगर में एसपी से मिलने आए दीक्षा की मां, बहन व अन्य।हरियाणा के यमुनानगर में विवाहिता दीक्षा की मौत के मामले में कार्रवाई के लिए उसके परिजनों ने सोमवार को एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। दीक्षा की 2 सितंबर को जहर के कारण मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसको परेशान कर रहे थे। अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।एसपी से मिलने आई मृतक दीक्षा की बहन पारुल धीमान और दीक्षा की मां ने बताया कि 15 अप्रैल 2017 को दीक्षा की शादी विजय कॉलोनी निवासी शुभम धीमान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दीक्षा का पति शुभम और ससुर श्याम लाल धीमान, सास रजनी, ननंद स्वीटी उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उनसे 5 लाख रुपए और कार की मांग की जा रही थी।दीक्अष्क्षा जब भ्ची मायके में आती तो वह अपने पर हो रहे अत्याचार के बारे में बताती थी। 2 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे छोटी बेटी वैष्णवी ने दीक्षा को फोन किया तो वह बेहद डरी और घबराई हुई थी। उसके रोने की आवाज आ रही थी। उसके आसपास भी कुछ लोगों की आवाजें आ रही थी। उसने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे बेहद परेशान कर रहे हैं और दहेज के कारण मारना चाहते हैं।इसी दिन दोपहर को 1:00 बजे दीक्षा के ससुर श्याम लाल ने वैष्णवी को बताया कि तुम्हारी लड़की ने जहर खा लिया है। जब मेरे लड़के कार्तिक ने शुभम को फोन किया तो उसने बताया कि कोई घबराने वाली बात नहीं है। उसकी तबीयत कुछ खराब है। जब हम सब परिवार के साथ यमुनानगर जा रहे थे तो रास्ते मे करीब 2:30 बजे फोन आया कि तुम घर मत आना और हम दीक्षा को इलाज के लिए सहारनपुर ही लेकर आ रहे हैं।दीक्षा के परिजनों ने बताया कि वे सहारनपुर उनका इंतजार करते रहे। करीब 3 बजे वह लोग जगदंबा हॉस्पिटल आए, जहां डॉक्टरों ने उसको देखते ही बता दिया कि वह तो पहले ही मर चुकी थी। इन लोगों ने दहेज के लालच में बड़ी बेरहमी से दीक्षा की जहर देकर हत्या कर दी है। परिजनों ने बताया कि वे सिटी थाने के चक्कर काट काट के हम थक गए हैं, परंतु अभी तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button