ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ड्यूटी के दौरान शौर्य द्वार पर बेहोशी की हालत में मिला, अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

सागर: मृतक का शव ले जाते हुए परिजन। इनसेट में मृतक आरक्षक चेतन।सागर में पीटीएस में पदस्थ आरक्षक की हॉर्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जानकारी के अनुसार आरक्षक चेतन काहर उम्र 33 साल निवासी नर्मदापुरम (होशंगाबाद) सागर पीटीएस में पदस्थ था। आरक्षक चेतन की शौर्य द्वार पर नाइट ड्यूटी थी।इसी दौरान वह शौर्य द्वार के पास बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। साथियों ने उसे पड़ा देखा तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद आरक्षक चेतन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। वहीं मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई।खबर मिलते ही मृतक के परिवार के लोग सागर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। परिवार वाले शव लेकर नर्मदापुरम के लिए रवाना हुए। पीटीएस की अधिकारी डॉ. रितू उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरक्षक को हॉर्ट अटैक आया है। जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने आरक्षक को मृत घोषित कर दिया। पीएम रिपोर्ट में आरक्षक की मौत का कारण हॉर्ट अटैक बताया गया है।

Related Articles

Back to top button