ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

पर्यावरण संरक्षक टीम के सदस्यों ने बच्ची के जन्म दिन पर लगवाले 13 प्रकार के पौधे, लोगों से अपील, ऐसा सभी करें

फरीदाबाद: बच्ची के जन्म दिन पर ग्रीन बेल्ट में पौध रोपण करते पर्यावरण संरक्षण की टीम।पर्यावरण संरक्षक टीम के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी सरदार जसमेर सिंह नरूला ने अपनी पोती अर्मिन कौर के सातवें जन्मदिवस पर 13 भिन्न-भिन्न प्रकार के पौधे सैनिक कॉलोनी के बाहर गुड़गांव रोड पर गेट नंबर 2 के साथ वाली ग्रीन बेल्ट पर लगा कर धरती मां को समर्पित किए। इसके पहले परिवार के सदस्यों ने सैनिक कॉलोनी गुरुद्वारा में मत्था टेक कर अरदास के बाद 101 तुलसी के पौधे भी संगत में वितरित किए।पर्यावरण संरक्षक टीम ने ग्रीन बेल्ट में 5 पीपल के पेड़ लगाने के बाद अन्य पौधों का रोपण किया और फिर कड़ाह प्रसाद, मिष्ठान, जलपान और चाय का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद देश भर में प्रदूषण को लेकर बदनाम हाे रहा है। इस बदनामी से बचने का एक ही उपाय है, अधिक से अधिक पौधरोपण करना। समाज का हर व्यक्ति इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझे। इस अवसर पर टीम पर्यावरण संरक्षण के मुख्य सदस्य गुलशन गाबा, रमेश अग्रवाल, बलजीत बिश्नोई, फीवा महासचिव गुरमीत सिंह देओल, अनिल अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, महेंद्र चौटाला, राजीव भाटिया, अनिल गर्ग, आदित्य जैन, के सी शर्मा, हिमांशु गाबा, निधि अरोड़ा, सुनीता गाबा, अनीता अरोड़ा, मनोरमा अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button