ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मेरठ यूनिवर्सिटी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दिया है एक और मौका

मेरठ: मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में LLB तीन वर्षीय पाठ्यक्रम सहित अन्य डिप्लोमा कोर्स और परास्नातक कोर्स में एडमिशन के लिए दूसरी कटऑफ आज सोमवार को जारी होगी। विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर कटऑफ की लिस्ट जारी कर अपलोड की जाएगी। स्टूडेंट्स लिस्ट देखकर संबंधित कॉलेज में एडमिशन के लिए संपर्क कर सकते हैं।70 फीसदी सीटों पर एडमिशन के लिए कटऑफमेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कालेजों में संचालित परास्नातक पाठ्यक्रमों, एलएलबी तीन वर्षीय और सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए दूसरी कटआफ सोमवार 31 अक्टूबर को जारी होगी। पहली कटआफ में करीब 30 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अब विश्वविद्यालय की ओर से 70 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी कटआफ जारी की जा रही है।वेबसाइट पर जरूर कंफर्म कर देंदूसरी कटआफ में तीन दिनों तक यानी 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक परिसर के विभिन्न विभागों और संबद्ध कालेजों में प्रवेश होंगे। दो नवंबर तक कालेज विद्यार्थियों के प्रवेश सीसीएसयू की वेबसाइट पर जरूर कंफर्म कर दें। दूसरी कटआफ में आने वाले छात्र-छात्राएं यदि किसी कारण प्रवेश नहीं ले सकेंगे तो उन्हें इसके बाद ओपन कटआफ में ही प्रवेश का मौका मिलेगा।ये डॉक्यूमेंट्स लेकर आना होगाCCSU की दूसरी कटऑफ के तहत कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को अपनी लॉगिन आईडी से अपना रजिस्ट्रेशन फार्म और ऑफर लेटर डाउनलोड करना होगा। रजिस्ट्रेशन फार्म और आफर लेटर के साथ स्टूडेंट को अपने सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट, आरक्षण संबंधी प्रमाण, मूल निवास, आधार की सेल्फ अटैस्टड कॉपी और ओरिजनल डॉक्यूमेंट लाने होंगे। डॉक्यूमेंट यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में एडमिशन के समय देखे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button