ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अमित शाह का 5 नवंबर का कोलकाता दौरा पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण हुआ रद्द 

कोलकाता। गृहमंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने और अध्यक्षता करने के लिए 5 नवंबर को कोलकाता का दौरा उनकी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बैठक को स्थगित करने की जानकारी  सचिवालय को दे दी गई, राज्य सरकार को बैठक के लिए किसी अन्य तारीख पर अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। बैठक में अमित शाह तथा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल होना था। विचार-विमर्श के दौरान पूर्वी भारतीय राज्यों विशेषकर पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में माओवादी गतिविधियों के पुनरुत्थान के मुद्दे को भी उठाए जाने की संभावना थी।
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्राधिकार को 50 किलोमीटर तक बढ़ाने से संबंधित और केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा सभी राज्यों की राजधानियों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय स्थापित करने की घोषणा पर अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर सकती थीं। शाह और ममता के बीच मुलाकात की संभावना भी अब कम थी।

Related Articles

Back to top button