ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नामांकन जमा करने का आज अंतिम दिन, देर शाम तक स्पष्ट हो जाएगी स्थिति

इंदौर। इंदौर अभिभाषक संघ के नौ नवंबर को होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन फार्म जमा करने का सोमवार को अंतिम दिन है। प्रत्याशी शाम साढ़े पांच बजे तक नामांकन फार्म जमा करा सकते हैं। इसके बाद नामांकन फार्म की जांच की जाएगी। तीन नवंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। संघ के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय और सचिव पद पर पंचकोणीय मुकाबला हो सकता है। संघ के वार्षिक चुनाव कुछ वर्ष पहले तक ग्रीष्मावकाश शुरू होने से ठीक पहले हुए यानी 15 मई के आसपास हुआ करते थे। कोरोना महामारी की वजह से वर्ष 2020 में वार्षिक चुनाव ही नहीं हुए थे। 2019 में चुनी गई कार्यकारिणी ने ही कुछ माह कार्यभार संभाला। बाद में राज्य अधिवक्ता परिषद ने एडहाक कमेटी गठित कर दी। कोरोना संक्रमण नियंत्रित होने और न्यायालय में नियमित कामकाज शुरू होने के बाद पिछले वर्ष 2021 में सितंबर में चुनाव हुए थे। इस वर्ष संघ के चुनाव सितंबर में ही होना थे लेकिन हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की वजह से आगे बढ़ गए। त्यौहारों के चलते अक्टूबर में भी चुनाव नहीं हो सके जो अब नौ नवंबर को होंगे। अध्यक्ष पद के लिए इस बार तीन प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं। इनमें निवृत्तमान अध्यक्ष दिनेश पांडे, पूर्व में संघ के सचिव रहे गोपाल कचोलिया और एडवोकेट एलएल यादव शामिल हैं। खास बात यह है कि अध्यक्ष पद के तीनों ही प्रत्याशियों ने अतिरिक्त फार्म भी खरीदे हैं।

41 प्रत्याशियों ने खरीदे हैं फार्म

चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद के साथ-साथ छह कार्यकारिणी सदस्य भी चुने जाना हैं। इनके लिए कुल 41 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं। कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए डेढ दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं।

Related Articles

Back to top button