ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

नवंबर में पूरे 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें सभी जरूरी काम

अगर आप अक्टूबर के महीने में नवरात्री, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती और दिवाली होने बैंक के कारण अपने बैंक से जुड़े कार्य को अगले महीने के लिए टाल रहे हैं, तो जल्द से उस काम को निपटा लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि नवंबर के महीने में भी बैंक पूरे 10 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं।

आरबीआई की ओर से जारी छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक सभी त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टी को मिलाकर सरकारी और निजी बैंक कुल 10 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

बता दें,नवंबर के महीने में पहली तारीख को कन्नड़ राज्योत्सव/कुट के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 6 नवंबर को रविवार और 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती होने के कारण छुट्टी है। ऐसे में आपको अपने बैंकिंग कार्यों को जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए।

RBI की छुट्टियों का कैलेंडर

1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट के कारण बेंगलुरु और मणिपुर की राजधानी इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
6 नवंबर: रविवार होने कारण बैंक बंद रहेंगे।
8 नवंबर: गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अगरतला, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल,        कोच्चि, पणजी, शिलांग, पटना और तिरुवनंतपुरम को छोड़कर सभी शहरों में बैंक बंद रहेगा।
11 नवंबर: कनकदास जयंती/ वंगला के वजह से बेंगलुरु और शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
12 नवंबर: दूसरा शनिवार के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा।
13 नवंबर और 20 नवंबर: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम की छुट्टी होने के कारण शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
26 नवंबर: चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
27 नवंबर: रविवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे।

ये सेवाएं रहेंगी चालू

त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टी होने कारण बैंकों के दफ्तर तो बंद रहेंगे, लेकिन एटीएम और इंटरनेट बैंकिग के जरिए दी जाने वाली बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। आप इसका इस्तेमाल 24/7 कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button