ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

शोंडा राइम्स बोली- एलन की योजना, पर नहीं बोलना-सोचना, अलविदा ट्विटर

लॉस एंजिलिस । अमेरिका का मशहूर निर्माता शोंडा राइम्स ने अरबपति एलन मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण पर नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट का इस्तेमाल बंद कर देंगी। ग्रेज एनाटॉमी, स्कैंडल और ब्रिजर्टन जैसे प्रसिद्ध कार्यक्रमों की निर्माता राइम्स ने एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें कहा गया था कि मस्क द्वारा ट्विटर का 44 अरब अमेरिकी डॉलर में अधिग्रहण किए जाने के बाद वह इस मंच का उपयोग नहींकरेंगी। नवंबर 2008 में ट्विटर से जुड़ने वाली राइम्स के साइट पर लगभग 19 लाख फॉलोअर हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘एलन की जो भी योजना है, मुझे उसके बारे में नहीं बोलना-सोचना। अलविदा।’ राइम्स से पहले ‘दिस इज अस’ के कार्यकारी निर्माता केन ओलिन और ‘बिलियन्स’ के मेजबान ब्रायन कोप्पेलमैन भी ट्विटर का इस्तेमाल बंद करने की घोषणा कर चुके हैं। गुरुवार को ट्विटर के अधिग्रहण के बाद एलन मस्क ने ट्वीट किया था, ‘पंछी आजाद हो गया है।’

Related Articles

Back to top button