मध्यप्रदेश
भोपाल आज सुबह तड़के ही टेंट गोदाम में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक कोई जनहानि नहीं
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल टैगोर नगर अवधपुरी में टेंट के गोदाम में आज सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आसमान में काला धुआ छा गया। आग लगने की सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। इस आगजनी से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से गोदाम संचालक को लाखों का नुकसान हुआ है। गोदाम के भीतर रखा सारा सामान जमकर राख हो गया है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग और आसपास में फैल सकती थी।






