ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

भारती और हर्ष की Drug Case में बढ़ेंगी मुश्किलें,NCB ने कोर्ट में दायर की 200 पेज की चार्जशीट

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की ड्रग्स केस में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इन दोनों के खिलाफ एनसीबी ने चार्जशीट दायर कर दी है। एनसीबी ने कोर्ट के सामने 200 पेज की चार्जशीट दायर की गई है। बता दें कि जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल के मामले सामने आए थे। जिसमें एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार किया था।हालांकि ये दोनों ही फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

भारती-हर्ष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

आपको याद दिला दें कि साल 2020 में सामने आए इस ड्रग्स केस की आंच टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक फैली थी। जब पूछताछ के लिए दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर को एनसीबी ने अपने दफ्तर बुलाया था। ये उसी वक्त की बात है जब टिप मिलने पर एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर पर रेड डाली थी।

क्या होगी गिरफ्तारी?

एनसीबी की रेड में इस कपल के घर से जांच एजेंसी ने 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था। दोनों की गिरफ्तारी हुई और पूछताछ के लिए एनसीबी अपने दफ्तर ले आई। यहां हर्ष और भारती ने गांजा लेने की बात कबूल की जिसके बाद इन्हें 15 हजार रुपये की जमानत पर छोड़ दिया गया, तब से दोनों बाहर हैं। हालांकि दो साल बाद दाखिल हुआ इस चार्जशीट में क्या है और क्या एक बार फिर इनके सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है ये सामने आना अभी बाकी है।

Related Articles

Back to top button