ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल फोर्स के साथ गश्त पर निकले, 25 संदेही पकड़े गए

रायपुर: एसएसपी प्रशांत अग्रवाल फोर्स के साथ गश्त पर निकले। उन्होंने स्टेशन रोड से गश्त शुरू की।राजधानी में शनिवार रात पुलिस ने कांबिंग गश्त किया। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल फोर्स के साथ गश्त पर निकले। उन्होंने स्टेशन रोड से गश्त शुरू की। नर्मदापारा, चूनाभट्‌ठी, संजय गांधी मार्केट होते हुए तेलघानी नाका की ओर गए। इस दौरान सड़क पर नजर आने वाले संदेहियों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान तीन युवकों से चाकू मिला। उन्होंने धारदार चाकू कपड़ों में छिपाकर रखा था।गश्त के दौरान 25 लोगों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। उन्हें पकड़कर थाने ले जाया गया। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस की दो दर्जन टीम ने विधानसभा, मोवा, पंडरी, स्टेशन रोड, गुढियारी, आजाद चौक, पुरानी बस्ती और राजेंद्र नगर में देर रात तक जांच चलती रही। पुलिस के आला अधिकारी खुद टीम के साथ निकले थे। पुलिस ने इस दौरान निगरानी, गुंडा, बदमाश और वारंटियों के घरों की तलाशी ली। उनके संबंध में जानकारी ली गई। चाकूबाजों की धरपकड़ की गई।

Related Articles

Back to top button