ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

31 अक्तूबर व एक नवंबर को ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रपति और सीएम योगी कई विकास कार्यों की करेंगे सौगात

ग्रेटर नोएडा | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर और एक नवंबर को ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। इसी के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा में निजी ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। वहीं, एक नवंबर को इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाले वाटर वीक-2022 में एक्सपो मार्ट के आस-पास अर्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा जिले में आ रहे वीआईपी की सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बैठक कर अधिनस्थों को जरूरी दिशानिर्देश दिए।राष्ट्रपति के कार्यक्रम से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में वाटर वीक का उद्घाटन करेंगी। इंडिया वाटर वीक में दो हजार से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आगरा व मेरठ जोन से पुलिसकर्मी ग्रेटर नोएडा आएंगे। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन में डीसीपी स्तर के अधिकारी कमांडर होंगे। यातायात के दबाव को देखते हुए रूट तैयार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button