ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कांग्रेसियों ने अपने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

कवर्धा | कांग्रेसियों ने अपने ही विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने विधायक पर भाजपाइयों का साथ देने का आरोप लगाते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर से भी मुलाकात की। कहा कि उनकी मांगों को नहीं सुना गया तो सभी कार्यकर्ता इस्तीफ दे देंगे। कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन भी मंत्री को सौंपा है। इसके बाद मंत्री अकबर की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है।

दरअसल, पंडरिया से ममता चंद्राकर कांग्रेस की विधायक हैं। उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र से सेक्टर प्रभारी सहित तमाम कार्यकर्ता मंत्री मोहम्मद अकबर से मिलने के लिए पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक ने भाजपाइयों को सेवा सहकारी समिति का प्रशासकीय अधिकारी नियुक्त कर दिया है। यह भी आरोप लगाया कि विधायक हमेशा भाजपाइयों का सपोर्ट और हमारी उपेक्षा करती हैं।

सर्किट हाउस में दामापुर के सेक्टर प्रभारी शिव कुमार चौहान ने कहा कि वह पिछले 30 सालों से कांग्रेस में हैं और दरी उठाने का काम करते हैं। विधायक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही हैं। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत मंत्री के साथ ही जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी से भी की है। उन्होंने कहा कि लगातार उपेक्षा के चलते वह निराश और हताश हैं। अब उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई उपाय नहीं है।

Related Articles

Back to top button