ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

कराची में बच्चा-चोर समझकर भीड़ ने मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारियों को पीटा, दोनों की मौत

कराची। पाकिस्तान के कराची में भीड़ ने एक मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारियों की अपहरणकर्ता होने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार दोपहर पाकिस्तान के व्यावसायिक केंद्र कराची की मच्छर कॉलोनी में हुई। कीमाड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) फिदा हुसैन जनवरी ने बताया कि मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारी सिग्नल के लिए एंटीने की जांच करने के वास्ते इलाके में गए थे।
पुलिस ने बताया कि दोनों कर्मचारियों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में उन्होंने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। एसएसपी ने कहा हमने आठ अन्य लोगों की पहचान की है। हम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करेंगे। अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए गवाहों से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा, जैसे ही एक मोबाइल कंपनी के दो कर्मचारी अपनी गाड़ी से इलाके में पहुंचे, कुछ लोग चिल्लाने लगे और अफवाह फैलाने लगे कि वे अपहरणकर्ता हैं, जो बच्चों का अपहरण करने आए हैं। अधिकारी ने बताया कि हाल में इलाके से बच्चों के गुम होने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे।
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, अफवाह के बाद करीब 500 लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस सर्जन डॉ. सुमैया सैयद ने कहा जब दोनों कर्मचारियों को अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें गंभीर चोटें लगी थीं और उनके सिर में कई जगह फ्रैक्चर थे। सैयद ने कहा कि मोबाइल कंपनी के दोनों कर्मचारियों का पोस्टमार्टम पूरी हो चुका है और उनके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे।

Related Articles

Back to top button