ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महिला दोस्त की मदद से युवती का किया था गैंगरेप, बार-बार पुलिस को दे रहा था चकमा

ग्वालियर: ग्वालियर में गैंगरेप के मामले में फरार पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच व विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इंदरगंज इलाके से पकड़ा है। अभी तक इस मामले में चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं, लेकिन एक अभी भी फरार है। पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस व क्राइम ब्रांच पूछताछ में जुटी हुई है।टीआई क्राइम दामोदर गुप्ता व विश्वविद्यालय थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि सूचना मिली थी कि गैंगरेप के मामले में फरार पांच हजार रुपए का इनामी आरोपी इंदरगंज इलाके में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम बनाई जिसमें एसआई सुरुचि शिवहरे, एएसआई राजीव सोलंकी, प्रधान आरक्षक रामबाबू सिंह, सतेन्द्र सिंह, गौरव आर्य, आशीष शर्मा और अरूण पवैया को आरोपी को दबोचने के लिए लगाया गया। पुलिस व क्राइम ब्रांच को देखते ही एक युवक भागने लगा और उसका पीछा कर पकड़ा। पुलिस व क्राइम ब्रांच ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम जितेन्द्र साहू निवासी डबरा बताया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उस पर पांच हजार रुपए का इनाम है। इसका पता चलते ही पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी।होटल में किया था गैंगरेपपकड़े गए आरोपी और उसके साथियों ने अपनी महिला मित्र की मदद से होटल में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। जिस युवती से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था वह नौकरी की तलाश में ग्वालियर आई थी। पुलिस इस मामले में अभी तक चार आरोपी लोकेश साहू, सीमा उर्फ गीता, मुस्कान और जितेन्द्र को पकड़ चुकी है, जबकि पांचवां आरोपी प्रिंस उर्फ सीबी सरदार फरार है और पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में लगी हुई है।पुलिस का कहनाएएसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि गैंगरेप के पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच व विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button