ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

थाने में नहीं हुई सुनवाई, एसपी से दर्ज कराई शिकायत, महिला बोली – बनाना चाहता है शारीरिक संबंध

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के मजरा चिनखारी गांव की रहने वाली महिला के साथ युवक ने उस वक्त छेड़खानी कर दी जब वह बकरी चराकर अपने घर वापस आ रही थी। महिला ने इसकी शिकायत भौंती थाना में दर्ज कराई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने शनिवार को इसकी एक और शिकायत एसपी से भी दर्ज कराई है।पीड़ित महिला के अनुसार वह बीते रोज अपने गांव मजरा चिनखारी से बकरियों को चराने घर से दोपहर को निकली थी। शाम को जब वह अपने घर बकरियों को लेकर वापस आ रही थी। इसी दौरान सलैया निवासी कल्ला ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो कल्ला ने कट्टा तान दिया और शिकायत ना करने की बात कही।पीड़ित महिला ने बताया की कल्ला उस पर गंदी निगाहें रखता है वह उसके साथ अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। इसके लिए वह कई दिनों से उसका पीछा कर रहा है। घर पहुंच कर उसने सारा घटनाक्रम अपने पति को बताया था। इसकी शिकायत भौंती थाने में पहुंचकर दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोपियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते हुए आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपी पर कार्यवाही चाहती है पीड़ित महिला का कहना है कि उसे व उसके पति और बच्चों को कल्ला से जान का खतरा बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button