ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रोड सेफ्टी पर इंदौर में आयोजित हुए इंटरनेशनल सेमीनार में वक्ता के रूप में डॉ राजेश शर्मा ने शिरकत की

इंदौर | भारत सरकार के सड़क,परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चिंतन हेतु एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन इंदौर के विजय नगर स्थित ब्रिलियेंन्ट कन्वेंशन में किया गया। इस सेमिनार में देश और विदेश के ख्यातिलब्ध विशेषज्ञों ने शिरकत की जो सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न आयामों पर अपनी विशेषज्ञता रखते हैं। सड़क निर्माण, सिविक सेंस, वाहन निर्माण कंपनी आदि सड़क की सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण भागीदारों ने विस्तार से अपने विचार रखे। इसी क्रम में नर्मदापुरम ही नहीं मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ट्रामेंटोलॉजिस्ट व ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ राजेश शर्मा ने “ट्रामा केअर आफ्टर रोड साइड एक्सीडेंट” अर्थात “सड़क हादसों में आहत होने के बाद ट्रामा केअर” विषय पर एक सत्र में अपने विचार रखे। जिस तेज़ गति से आवागमन के साधन उत्कृष्ट होते जा रहे हैं उसी गति से आधुनिक सड़कों पर यात्रा करने वाले लोगों के जीवन पर खतरा बढ़ता जा रहा है। इस बात   को ध्यान में रखकर भविष्य में सड़क सुरक्षा को और पुख्ता कैसे किया जाय जैसे विषय को लेकर सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने यह सेमिनार आयोजित किया। नौवे सत्र के अपने उद्धबोधन में डॉ राजेश शर्मा जी ने बताया कि किस प्रकार ट्रामा केअर सड़क सुरक्षा का वह भाग है जो सबसे अंत मे आता है किंतु जिसका सीधा सरोकार आम आदमी के जीवन-मरण से है। डॉ राजेश शर्मा ने “गोल्डन आवर ट्रामा केअर कांसेप्ट” को विस्तार से समझाया जिसमे एक्सीडेंट के स्थान से विशेषज्ञ अस्पताल तक ले जाने का पहला घण्टा  जिसे “गोल्डन आवर” कहते हैं सबसे महत्वपूर्ण होता है। डॉ शर्मा ने कहा कि आम अस्पताल और “ट्रामा सेंटर” में बहुत अंतर होता है। ये कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम होती है जो ट्रामा सेंटर पहुंचने वाले आहत की जान बचाती है। अंतराष्ट्रीय सेमिनार में देश विदेश से पहुंचे स्पेशलिस्ट ने अपने विचार रखे।”सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बहुत ही संवेदनशील विषय को केंद्र में रखकर इस प्रकार के सेमिनार का आयोजन प्रसंसनीय है,

Related Articles

Back to top button