ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बागड़ी महिला ग्रुप ने रंगोली सजाओ प्रतियोगिता के साथ मनाया मिलन समारोह

नीमच: बागड़ी महिला ग्रुप के द्वारा रंगोली सजाओ प्रतियोगिता के साथ दिपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर सभी युवक-युवतियां, बच्चे व वरिष्ठजनों ने आपस में तिलक लगाकर मुंह मीठा कराते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरुआत भैरव बावजी के पूजा-अर्चना से हुई।जानकारी देते हुए प्रिया दीपक सोलंकी ने बताया शुक्रवार देर शाम को नीमच सिटी के रावण रूण्डी चौथखेड़ा रोड़ पर स्थित बागड़ी महिला व बागड़ी परिवार को द्वारा भैरव बावजी के मंदिर परिसर पर दिपावली मिलन समारोह में महिलाओं के विभिन्न कंपीटिशन रंगोली व खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस मौके पर महिला के द्वारा दिप पटाखे जलाकर पहले दिपावली उत्सव मनाया गया इसके बाद मंदिर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें महिला व बालिकाओं के द्वारा रंगोली बनाई गई।कार्यक्रम में मधु बागड़ी ने दिपावली का महत्व बताते हुए बताया की दिपावली भारत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। इस त्योहार का उद्देश्य अंधेरे से उजाले की और जाना है।दिवाली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। एक नई दिशा की ओर ले जाती है। चूंकि यह प्रकाश का त्योहार है, यह हमें बताता है कि हमारे जीवन में प्रकाश का क्या महत्व है दिवाली भी हमारी खुशी का अनुभव है।इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता में ममता बागड़ी, मोनिका बागड़ी, प्रियका बागडी, सविता बागड़ी, शिवानी बागड़ी अक्षिता सोंलकी मनीषा बागड़ी ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। जिन्हे बाद में प्रथम, द्वितीय आने वाली महिलाओं को पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज व सामूहिक फोटो के साथ किया गया। समारोह में लालचंद बागड़ी, किशोर बागड़ी, जगदीश बागड़ी, अशोक बागड़ी, कैलाश बागड़ी, सुनिल बागड़ी, पप्पू बागड़ी, मनीष बागड़ी, ललित बागड़ी,दिपेश बागड़ी,हरिश बागड़ी, सुशील बागड़ी, राहुल बागड़ी, सहित कई परिवारों ने हिस्सा लिया। मंच संचालन दीपक सोलंकी ने किया।

Related Articles

Back to top button