ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

रात को रतिया की महिला से मिलने गया था; नशे की हालत में परिजनों के हत्थे चढ़ा

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में एक युवक की धुनाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि युवक एक महिला को परेशान कर रहा था। वह परिजनों के हत्थे चढ़ा तो लोग उस पर टूट पड़े। इस बीच युवक मारपीट करने वालों को हत्या की धमकी भी देता सुनाई दिया। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर उसे छुछ़वाया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रतिया की हैफेड कॉलोनी का है और युवक नशे की हालत में किसी महिला को मिलने गया था। युवक महिला को 2 माह से परेशान कर रहा था और रात को जब युवक वहां गया तो परिजनों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि पिटाई के बाद युवक परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।युवक पर थप्पड़ मुक्के बरसाते लोग।वहीं इस बारे में जब रतिया थाना प्रभारी जगदीश टांडी से बात की गई तो उनका कहना है कि युवक से मारपीट का वीडियो उन्हें मिला है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष के द्वारा कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। यदि कोई शिकायत दी जाती है तो उसके आधार पर जांच की जाएगी।एक मिनट 28 सेकेंड के इस वीडियो में काफ़ी युवक गुस्से में एक युवक पर ताबड़तोड़ थप्पड़ मुक्कों की बरसात कर रहे हैं। एक के बाद एक युवक दूसरे युवक को पीटते दिखाई दे रहा है। हालांकि वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग आरोपी युवक का बचाव करते भी दिख रहे हैं। लेकिन युवक आरोपी युवक को लगातार पीटते ही जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button