ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

लग रहा टैक्सी से कम किराया, 3 दिन तक वेटिंग; पैसेंजर के टिकट नहीं हो रहे कंफर्म

ऊना: ऊना स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।हिमाचल प्रदेश के अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के मध्य चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पैसेंजर्स का खासा रिस्पांस मिला है। अगले 3 दिन यानि 31 अक्टूबर तक यह ट्रेन पूरी तरह से पैक है। इसकी चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास में वेटिंग चल रही है।हालांकि ऊना रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर पैसेंजर टिकट बुक कराने के लिए आ रहे हैं। लेकिन उन्हें वंदे भारत की सोमवार तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रही है।शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक की रिजर्वेशन के मुताबिक 29 अक्टूबर को वंदे भारत की चेयरकार क्लास में 29 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 16 वेटिंग है। 30 अक्टूबर को चेयरकार में 84 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 17 वेटिंग है। 31 अक्टूबर को चेयरकार में 16 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 8 वेटिंग है। जबकि 1 नवंबर को चेयरकार में 33 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 8 सीटें खाली हैं।ऊना से नई दिल्ली जाने के लिए वंदे भारत ट्रैन का समययह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर प्रतिदिन अप/डाउन करती है। 22448 वंदे भारत अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए दोपहर 1 बजे चलती है। ऊना स्टेशन पर 1.21 बजे आती है। चंडीगढ़ में इस ट्रेन का 5 मिनट का हॉल्ट है। अंबाला, आनंदपुर साहिब व ऊना में इसका 2-2 मिनट का हॉल्ट है। नंगल में 8 मिनट का वॉटरिंग हॉल्ट है। वहीं, 22427 वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होती है। चंडीगढ़ में इस ट्रेन का 5 मिनट का हॉल्ट है। अंबाला, आनंदपुर साहिब व ऊना में 2-2 मिनट का हॉल्ट है। 10.34 बजे ऊना स्टेशन पर आती है और सुबह 11.05 बजे अंब-अंदौरा पहुंचती है।ऊना में PM नरेंद्र मोदी वंदे भारत को हाथ दिखाते हुए (फाइल फोटो)बता दें कि 13 अक्टूबर को PM नरेंद्र मोदी ने ऊना से देश की चौथी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद से ही ट्रेन की रिजर्वेशन होना शुरू हो गई थी। त्यौहारी सीजन में वंदे भारत एक्सप्रेस को दोनों तरफ से पैसेंजर मिले। इस ट्रेन में अब भी वेटिंग है।वंदे भारत का कैटिरंग स्टाफ ट्रेन में पैकड फूड रखते हुए।टैक्सी से सस्ता सफरऊना से दिल्ली का टैक्सी का अप डाउन किराया 10 से 12 हजार रुपये है। वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।अब अधिकतर लोग टैक्सी की बजाय दिल्ली जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को तवज्जो दे रहे हैं। ऊना से वंदे भारत का चेयरकार का किराया विद फूड 1195 रुपये और विद आउट फूड 910 रुपए है। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास में विद फूड 2145 व विद आउट फूड 1795 रुपए किराया है। यही वजह है कि वंदे भारत के पैसेंजर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उधर, ऊना के स्टेशन सुपरिनटैंडैंट RK जसवाल ने माना कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कामयाब रही है। यह ट्रेन अभी फुल चल रही है। इसके पैसेंजर्स में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। क्योंकि नई दिल्ली से 5 घंटे में पैसेंजर ऊना पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button