ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

4 साल पहले पति ने मारकर दफनाया, फिर थाने जाकर कहा था- पत्नी गुम हो गई ढूंढिए

रायपुर: रायपुर के आरंग इलाके में हुए एक मर्डर केस में खुलासा हुआ है। मामला 4 साल पुराना है। महिला, जिसकी हत्या की गई इस वारदात में उसके पति का ही हाथ था। उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ऐसी प्लानिंग रची कि इतने दिनांे तक पुलिस को बेवकूफ बनाने में कामयाब रहा। मगर झूठ कितने दिन टिकता। महिला के कंकाल ने इस कांड से पर्दा उठा दिया।4 साल में इस केस के सुलझने के बाद रायपुर के SSP प्रशांत अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस केस में हत्यारा और मास्टर माइंड महिला का पति देवचंद कुर्रे, उसका भाई देवदास कुर्रे और साथी तेजराम चतुर्वेदी गिरफ्तार किए गए हैं।पत्नी के गुम होने की कहानी से शुरु हुई वारदात साल 2018 में आरंग थाने में जाकर महिला के पति देवचंद कुर्रे ने पुलिस से कहा- मेरी पत्नी अनिता बाई कुर्रे बिना घर में किसी को बताए, कहीं चली गई है। वो लाैटी नहीं है साहब उसे ढूंढ दिजिए। पुलिस इसकी बातों में आ गई। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। कुछ दिनों तक महिला को ढूंढने का प्रयास होता रहा, कोई सुराग नहीं मिला तो अनिता के केस की फाइल धूल से लदी दूसरी फाइल के बंडलों में चली गई। महीनों तक अनिता का कुछ भी पता नहीं चला।2019 के अप्रैल के महीने में आरंग के ग्राम केशला की एक खदान में नर कंकाल पाया गया। पुलिस टीम ने नर कंकाल की शिनाख्तगी के लिए पुराने गुमशुदगी के केसेस से लिंक जोड़ना शुरू किया। अनिता के घर वालों को बुलाकर पूछताछ की गई। कंकाल के पास मिली टूटी हुई चुड़ी, पायल देखकर घर वालों ने दावा किया कि ये अनिता का ही कंकाल होगा। फॉरेंसिक टीम ने भी कंकाल महिला का होना बताया।DNA टेस्ट भी हुआकंकाल मिलने के बाद कंकाल की पहचान की पुष्टि के लिए अनिता बाई कुर्रे की मां का सुमित्रा बंजारे का DNA सैम्पल लिया गया। जांच में पुष्टि हो गई कि ये सुमित्रा की बेटी अनिता का ही कंकाल है। इसके बाद केस में नया मोड़ आया। पुलिस ने अनिमा के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि महिला का उसके पति से विवाद हुआ करता था। महिला के पति को शक था कि उसका किसी और मर्द से प्रेम संबंध है।इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। देवचंद ने बताया कि उसने अपने दोस्त तेजराम को फोनकर SUV मंगवाई। कह दिया था कि कुछ सामान लेकर जाना है। इसके बाद देवचंद ने अपने भाई के साथ मिलकर कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या की बोरी में उसका शव डाला दोस्त की SUV में ले जाकर ग्राम केशला स्थित खदान में दफना दिये। बाद में जब खदान की खुदाई में कंकाल मिला तो मामला फूटा।

Related Articles

Back to top button