ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

कोरोना में मृत लोगों के बच्चों से करेंगे मुलाकात, अधिकारीयों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

हमीरपुर: हमीरपुर में डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर अधिकारियों ने बैठक की।हमीरपुर में उपमुख्यमंत्री का केशव प्रसाद मौर्य का 29 अक्टूबर को दौरा है, जिसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री इस दौरान कोविड के समय मृत हुए लोगों के बच्चों से मुलाकात कर उनसे वार्ता करेंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों की प्रदर्शनी देखेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल यानी 29 अक्टूबर को 10 : 55 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन में उतरेंगे। यहां से वह सीधे विद्यामंदिर इंटर कॉलेज जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। इसके बाद सूरजपुर में एक गौशाला का निरीक्षण करेंगे। केशव प्रसाद मौर्य को यहां जन प्रतिनिधयों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात करनी है।प्रदर्शनी का भी करेंगे निरीक्षणइसके साथ ही विकास कार्यों की प्रदर्शनी का भी वह निरीक्षण करेंगे और अब्दुल कलाम सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। हमीरपुर जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रभूषण त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री को कोविड काल के दौरान मृत हुए लोगों के बच्चों से मुलाक़ात करनी है और उनकी समस्याओं के बारे में भी वह बच्चों से बात करेंगे। इसके साथ ही उन्हें विकास कार्यों की प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे, साथ ही विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे। उपमुख्यमंत्री 11 बजे से 14 : 45 तक हमीरपुर में रहेंगे।

Related Articles

Back to top button