ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

काम के दौरान हुई दोस्ती, जीवनभर साथ निभाने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

भोपाल: अशोका गार्डेन इलाके में युवक ने शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से रेप किया। युवक पहले से शादीशुदा है। जब महिला को पता चला तो उसने मामला दर्ज कराया। दोनों मनोहर डेरी में काम करते हैं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। युवक ने युवती से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक के शादीशुदा होने की बात पता चली। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।आशोका गार्डन टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मूलत: कानपुर की रहने वाली 32 साल की महिला मनोहर डेयरी में पैकिंग का काम करती है। वह अशोका गार्डन इलाके में किराए का रूम लेकर रहती है। वर्ष 2019 में महिला का तलाक हो गया था। उसने पुलिस को बताया कि डेयरी में उसके साथ कौशलेन्द्र कुमार सेन गार्ड की नौकरी करता है।इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। आरोपी को महिला के तलाक की बात पता थी। इस बीच आरोपी ने महिला से जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। नवंबर 2020 में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद अब तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। हालही में महिला ने शादी का दबाव बनाया तो उसे आरोपी के शादीशुदा होने की बात पता चली। उसने शादी करने से भी इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी का पता चलते ही आरोपी फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button