ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

बिहार में छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू

पटना। लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। शनिवार को छठव्रती खरना करेंगे। रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठ महापर्व का पहला अर्घ्‍य दिया जाएगा। पटना सहित बिहार के तमाम शहरों में व्रती गंगा सहित अन्‍य नदियों, तालाबों, नहरों और जलाशयों के किनारे भगवान सूर्य को अर्घ्‍य देंगे।पटना में छठ व्रतियों के निर्मित गंगा घाटों पर गुरुवार को दंडाधिकारी व गोताखोर तैनात किए गए। एनडीआरएफ की टीम पेट्रोलिंग कर गंगा घाटों की स्थिति पर पैनी नजर रखेगी।अनुमंडलधिकारी मुकेश रंजन ने गुरुवार की शाम बताया कि घाटों पर नियंत्रण कक्ष खोला जाएगा।सोमवार को उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्घ्‍य देने से साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा। बिहार में नहाय-खाय को लेकर शुक्रवार को खूब उत्‍साह देखा जा रहा है।तमाम नदियों के घाटों पर व्रतियों का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था।छठव्रती नहाय-खाय से पहले गुरुवार को दिनभर घरों की सफाई में जुटे रहे। शुक्रवार को नहाय-खाय के दिन गंगा के पावन जल से घरों की धुलाई की जाएगी।कल सुबह से ही नदी में स्नान का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा।नहाय-खाय के दिन अरवा चावल, कद्दू की सब्जी, चना की दाल बनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button