ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

बीएसएफ ने एके 47 राइफलों सहित भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए

नई दिल्ली| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब के फिरोजपुर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से बीएसएफ ने एके 47 राइफलों सहित कई हथियार और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए हैं। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर के बीओपी जगदीश से लगी भारत-पाकिस्तान की सीमा पर जीरो लाइन के पास 136 बटालियन के सैनिकों द्वारा की जा रही तलाशी के दौरान एक बैग बरामद किया गया। जिसमें भारी मात्रा में हथियार और कारतूस रखे हुए थे।

बीएसएफ को बैग के अंदर से 3 एके 47 राइफलें और साथ में 6 खाली मैगजीन, 3 मिनी एके 47 राइफल और साथ में 5 खाली मैगजीन, 3 पिस्टल और साथ में 6 खाली मैगजीन बरामद की गई हैं। इसके अलावा बैग में 200 राउंड कारतूस भी मिले हैं। इनमें राइफल के 100 राउंड और पिस्टल के 100 राउंड शामिल हैं।

फिलहाल बीएसएफ ये जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर ये हथियार और गोला बारूद सीमा पार से यहां कैसे पहुंचा। वहीं बीएसएफ ने पंजाब पुलिस को भी आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button