ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर: गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध में तुर्रा और कलंगी दल ने एक दूसरे पर बरसाई आग, 46 लोग घायल

इंदौर: पूरे देश प्रसिद्ध इंदौर जिले के गौतमपुरा में परंपरागत रूप से होने वाला हिंगोट युद्ध संपन्न हुआ जिसमें बढ़-चढ़कर योद्धाओं ने भाग लिया। यह एक ऐसा युद्ध होता है जिसमें ना तो किसी की जीत होती है और ना ही किसी की हार होती है। इसमें कलंगी और तुर्रा नाम की दो सेनाओं के बीच युद्ध होता है। दोनों ही एक दूसरे पर हिंगोट बरसाते हैं, जो बारूद से भरा एक खास तरह का फल होता है। इस युद्ध को गौतमपुरा रूणजी के हिंगोट युद्ध के योद्धा भाईचारे का युद्ध मानते हैं। वह इस बार बड़ी संख्या में दर्शक युद्ध देखने पहुंचे।

इंदौर जिले के गौतमपुरा में दिवाली के दूसरे दिन हिंगोट युद्ध का आयोजन होता है। यह एक ऐसा युद्ध है जिसमें ना तो किसी की जीत होती ही ना ही किसी की हार। इस युद्ध को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद रहा जहां पुलिस प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात कर चौकसी बरती गई, वहीं इस बार युद्ध के मैदान में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए और ड्रोन से भी निगरानी रखी गई ताकि हर एक मुवमेंट पर निगरानी रखी जा सके।

गौतमपुरा में होने वाले इस खतरनाक हिंगोट युद्ध में इस बार 46 लोग घायल हुए जहां उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। वही इस युद्ध को देखने दूर दूर से हजारों की संख्या में लोग दर्शक पहुंचे।

Related Articles

Back to top button