ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

 अग्निवीर सेना भर्ती रैली आज से 

भोपाल। अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन गुरूवार, 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में होगा। भर्ती में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, विदिशा बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद (नर्मदापुरम) और हरदा के प्रत्याशी भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी अन्य जिले के युवा को इस भर्ती में मौका नहीं मिलेगा। अग्निवीर जनरल ड्यूटी,  अग्निवीर तकनीकी,  अग्निवीर क्लर्क,  अग्निवीर स्टोरकीपर तथा अग्निवीर ट्रेडमैन के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।
सेना भर्ती के डायरेक्टर ने बताया कि भोपाल में 27 अक्टूबर से सेना की भर्ती शुरू होगी जो 6 नवम्बर तक चलेगी। भारतीय सेना  में भर्ती के लिये जिन प्रत्याशियों ने आवेदन किए है और उन्हें अब तक एडमिट कार्ड नहीं मिले हैं वह सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.join Indianarmy.nic.in पर लॉगिन कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदक अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी भी देख सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को समस्या आ रही है तो अपनी क्वेरी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर भेज सकता है। सेना कार्यालय के निर्देश अनुसार एडमिट कार्ड में दिए समय पर रैली अधिसूचना के मुताबिक दस्तावेज लेकर भर्ती के लिए आना होगा। आवेदन ठीक से भरा होने पर एडमिट कार्ड  भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button