ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

दीपावली पर्व पर 3 दिन से ताजमहल पर लगातार बढ़ रही है पर्यटकों की भीड

आगरा: गुरुवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए सैलानियों की रिकार्ड भीड़ जुटी।ताजमहल पर गुरुवार को सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आज भैया दूज पर पर्यटकों की रिकार्ड भीड़ को पार्किंग से लेकर ताजमहल के प्रवेश द्वार पर सैलानियों की लम्बी लाइन लगी रही। भीड़ को सम्भालने के लिए सुरक्षा कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।गुरुवार को ताजमहल पर उमड़ी सैलानियों की भीड़।आगरा में दीपावली के त्योहार के अवसर पर पिछले 2 दिनों से ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। रोजाना 30 से 40 हजार पर्यटक ताज का दीदार करने पहुंचे रहे हैं। गत दिवस बुधवार को भी ताज देश- विदेश से आए पर्यटकों का तांता लगा रहा। दर्शकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसआईएस के सुरक्षा गार्डों को व्यवस्थाएं संभालनी पड़ रही हैं। पार्किंग से लेकर टिकट विंडो तक पर्यटकों का सैलाब उमड़ता नजर आया। भीड़ बढ़ने से टिकट के लिए पर्यटकों को मशक्कत करनी पड़ रही है। काफी इंतजार के बाद पर्यटकों को ताज के दीदार का मौका मिल पा रहा है।भीड़ को सम्भालने में ताज सुरक्षाकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।सैलानियों के बीच रहा बंदरों का खौफताजमहल पर एक तरफ सैलानियों की भीड़ बढ़ रही है, वहीं बंदरों के झुंड आक्रामक होकर सैलानियों के अंदर भय पैदा कर रहे हैं। गत दिवस न्यूजीलेंड के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। उसकी खून बहने लगा। गाइड की मदद से उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। गुरुवार को भी कई सैलानियों ने बंदरों के खौफ के साए में ताज का दीदार किया। सैलानियों की भीड़ का फायदा उठाने के लिए अवैध वेंडरों भी सक्रिय रहे। पुलिस की सख्ती के बाद भी लपके अपनी आदत से बाज नहीं आए

Related Articles

Back to top button