ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

पारंपरिक वेशभूषा में जमकर थिरके CM भूपेश बघेल

रायपुर| छत्तीसगढ़िया वाद्य यंत्रों पर पारंपरिक वेशभूषा के साथ कलाकारों ने राउत नाचा की जोरदार प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ में यादव समाज के लोग गोवर्धन पूजा के दिन गांवों और शहरों में राउत नाचा करते हैं। इस नृत्य में पशुधन की वृद्धि, फसल उत्पादन बढ़ाने की कामना के साथ ही सभी की मंगलकामना की जाती है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को गोवर्धन पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य राउत नाचा की धूम है। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी खुद को रोक नहीं सके और पारंपरिक वेशभूषा में जमकर थिरके। राउत नाचा कलाकारों के वाद्य यंत्रों की धुन पर काफी देर मुख्यमंत्री बघेल डांस करते रहे। उन्होंने गाड़ा बाजा की धुन पर नर्तक दल के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस किया। फिर सभी को दिवाली और गोवर्धन पूजा की बधाई दी।
दरअसल, मुख्यमंत्री निवास में बुधवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन था। इसमें धौराभांठा से राउत नाचा के कलाकार भी पहुंचे थे। छत्तीसगढ़िया वाद्य यंत्रों पर पारंपरिक वेशभूषा के साथ कलाकारों ने राउत नाचा की जोरदार प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ में यादव समाज के लोग गोवर्धन पूजा के दिन गांवों और शहरों में राउत नाचा करते हैं। इस नृत्य में पशुधन की वृद्धि, फसल उत्पादन बढ़ाने की कामना के साथ ही सभी की मंगलकामना की जाती है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हमारे छत्तीसगढ़ में एक दूसरे के घर में दीपक पहुंचाने की परंपरा है। यह परंपरा लक्ष्मी पूजा से शुरू होती है, गौरा-गौरी पूजन, गोवर्धन पूजा तक इस परंपरा का निर्वहन होता है। दीपावली, भगवान राम के अयोध्या आगमन के उत्सव का त्योहार है। इस त्यौहार के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है, भगवान कृष्ण जो स्वयं एक क्रांतिकारी विचारक थे, उन्होंने न केवल अपने विचारों से बल्कि कार्यों से भी पूरी दुनिया को संदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button