ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तीन मामलों में फरार आरोपियों की सूचना देने वाले लोगों को मिलेगा नगद

बालाघाट: बालाघाट के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराध कर फरार हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने 5-5 हजार और 3 हजार का इनाम घोषित किया है। किरनापुर थाने में धारा 420, 406, 411 के तहत महेंद्र बिसेन वार्ड नंबर-2 वारासिवनी निवासी घटना के बाद से ही फरार है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास करने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फरार आरोपी महेंद्र की गिरफ्तारी के संबंध में जो कोई भी सूचना देगा उसे 5 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा।रामपायली थाने में धारा 394 एवं 34 के तहत दर्ज केस के अनुसार के अनुसार 16 अक्टूबर 2022 को किराना व्यवसायी शुभम चिमनानी के साथ ग्राम नवेगांव-तीनटोला से भानपुर के बीच तालाब के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर उसके बैग में रखे 50-60 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए हैं। मामले में फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास करने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फरार अज्ञात तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जो कोई भी व्यक्ति पुष्ट सूचना देगा उसे 5 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा।थाना किरनापुर में धारा 363 के तहत दर्ज प्रकरण में 25 अगस्त 2022 को रात में 2 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहृता को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है। प्रकरण में अपहृता की दस्तयाबी एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास करने के बाद भी कोई पतासाजी नहीं हो सकी है। प्रकरण के फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जो कोई भी व्यक्ति सूचना देगा उसे 03 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा।सूचना लिखित, मौखिक या पुलिस अधीक्षक कार्यालय के दूरभाष नंबर-07632-210021, पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07632-241800, 7587605598 या किरनापुर थाने के दूरभाष नंबर 07632-246640, रामपायली थाने के दूरभाष नंबर-07633-271526 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।​​​​​​​

Related Articles

Back to top button