ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गोवर्धन महाराज का अभिषेक पूजन कर लगाया 56 भोग, आज मनाया जा रहा भाई दूज त्योहार

टीकमगढ़: जिले के प्रसिद्ध धजरई हनुमान मंदिर में बुधवार रात सामूहिक गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए।धजरई हनुमान मंदिर के महंत बुंदेलखंड पीठाधीश्वर सीताराम दास महाराज ने बताया कि बुधवार रात शुभ मुहूर्त में गोवर्धन महाराज की पूजा की गई। महाराज ने बताया कि गोवर्धन महाराज का दूध अर्चन किया गया। इसके बाद पंचामृत स्नान और पुष्प अर्चन हुआ। साथ ही 1000 तुलसी पत्र से अर्चन किया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से गोवर्धन महाराज की आरती उतारकर पूजा की और तुलसी की परिक्रमा लगाकर सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया।आज मनाया जा रहा भाई दूज पर्वजिले में भाई दूज का पर्व गुरुवार को मनाया जा रहा है। सूर्य ग्रहण के चलते इस बार गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व 1 दिन बाद मनाए जा रहे हैं। आज सुबह से ही महिलाओं ने घर के दरवाजे पर गोबर की दोज बनाई और विधि विधान से पूजा की। भाई दूज के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर लंबी आयु की मनोकामना मांगी।

Related Articles

Back to top button