ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जबलपुर के टेंट हाउस की गोदाम में लगी भीषण आग, 90 लाख का सामान खाक

जबलपुर।   मदन महल क्षेत्र में दशमेश द्वार के पास देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक रही कि टेंट हाउस का सामान जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम की चार गाड़ियों को मशक्कत करना पड़ी। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
फायर ब्रिगेड से
नगर निगम के अग्निशमन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब एक बजे उसके पास आग लगने की सूचना आई, जिसके बाद रात एक बजकर पांच मिनट पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके के लिए रवाना हो गई। गोदाम मालिक आशीष सैनी ने इस हादसे का कारण अज्ञात बताया। आशीष का कहना है कि उसकी गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में करीब 90 लाख की क्षति होने का अंदाजा जताया जा रहा है। आग पर सुबह चार बजे काबू पाया जा सका। इस दौरान फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां लगी रहीं। आग कैसे लगी- फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
मेन रोड पर रहा घटनास्थल
घटनास्थल क्लासिक अपार्टमेंट के पास मुख्य मार्ग पर ही स्थित रहा, इसलिए फायर फाइटर्स को मौके तक पहुंचने में बहुत परेशानी नहीं हुई। इस गोदाम के आस-पास अनेक अन्य मकान और प्रतिष्ठान रहे। मुख्य मार्ग से आवाजाही सुलभ होने की वजह से यह घटना और अधिक विकराल रूप नहीं ले पाई

Related Articles

Back to top button