ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

प्रयागराज में गाड़ी खंबे से टकराई 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार को एक खंभे से कार टकरा कर पलट गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में पांच लोग घायल भी हो गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को हंडिया थाना क्षेत्र में सोरांव इलाके से विंध्यांचल जा रहे एक कार सवार हंडिया टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गए जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। गाड़ी में कुल दस लोग सवार थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची हंडिया थाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button