ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार और विधायक राकेश गिरी के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री ने लिखा पत्र

टीकमगढ़: टीकमगढ़ नपा में सीएमओ पर लग रहे मनमाने रवैया को लेकर कांग्रेसी पार्षद लगातार उनके तबादले की मांग कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले इस मामले में केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र कुमार का पत्र सामने आया था। इसमें उन्होंने प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से सीएमओ रीता कैलासिया का तबादला करने की बात कही थी। दो दिन पहले भाजपा विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने बताया था कि उन्होंने भी 9 सितंबर को सीएमओ के तबादले के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।बुधवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के नाम लिखा गया पत्र वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने कहा है कि नगर पालिका टीकमगढ़ में पदस्थ सीएमओ रीता केलासिया ने अपने तबादले को लेकर आवेदन दिया है। उन्होंने स्वयं का तबादला नगर पालिका नीमच करने की मांग की है। सीएमओ के पत्र के आधार पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उनका तबादला करने के लिए भूपेंद्र सिंह को पत्र लिखा है। कुल मिलाकर सीएमओ रीता कैलासिया को लेकर प्रदेश स्तर से लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने पत्र जारी किए हैं।चुनाव के बाद से ही चल रहा विवादनगरीय चुनाव के बाद से ही टीकमगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और सीएमओ रीता केलासिया के बीच विवाद चल रहा है। सीएमओ परिषद की पहली बैठक से लेकर अध्यक्ष के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई। दिवाली से दो दिन पहले उन्होंने वाहनों के संचालन को लेकर पत्र लिखा था। इससे शहर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। इसके बाद से ही मामला तूल पकड़ गया है।

Related Articles

Back to top button