ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष खड़गे नई कमेटी बनाएंगे

बता दें पिछले 24 वर्षों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले गैर-गांधी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। बुधवार को पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पार्टी के अन्य नेता मौजूदगी में खड़गे ने अध्‍यक्ष पद की कुर्सी संभाली। गौरतलब है कि 80 वर्षीय खड़गे ने कांग्रेस अध्‍यक्ष पद की कुर्सी ऐसे समय में संभाली है जब पार्टी मोदी सरकार और भाजपा से कड़ी चुनौती का सामना कर रही है। ये वो ही भाजपा है जिसके केंद्र में सत्‍ता में आने के बाद उसने कांग्रेस को कई राज्यों से बाहर कर दिया है। कई राज्यों में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को तोड़कर भाजपा में शामिल करवा लिया है। ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को फिर से मजबूती से खड़ा करने की खड़गे के सामने कड़ी चुनौती भी है। हालांकि कुछ राज्‍यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं जिनमें कर्नाटक राज्‍य भी शामिल है और चूंकि खड़गे कर्नाटक से हैं ऐसे में इस अन्‍य राज्‍यों के साथ विशेषकर इस राज्‍य में कांग्रेस की जीत को लेकर पार्टी को बड़ी उम्‍मीदें हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button