ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों और चालकों व कर्मियों को राहुल ने दिए चांदी के सिक्के 

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे ‘भारत यात्रियों’ और यात्रा के शिविर में काम करने वाले चालकों व कर्मियों को दिवाली की मुबारकबाद देने के साथ उन्हें चांदी के सिक्के और मिठाइयां भेंट कीं। राहुल गांधी ने उन्हें दिए  पत्र में उम्मीद जाहिर कि भारत के सच्चे मूल्यों में उनकी आस्था घृणा को पराजित कर आगे का रास्ता दिखाएगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पूरी यात्रा में उनके साथ चल रहे ‘भारत यात्रियों’ और चालकों तथा अन्य कर्मचारियों को चांदी के सिक्के और मिठाइयां भेंट कीं।
उन्होंने सभी यात्रियों और शिविरों में कार्यरत लोगों को पत्र में कहा, ‘‘हम सुंदर सी भारत जोड़ो यात्रा में साथ चले हैं। आप में और भारत के सच्चे मूल्यों में आपका विश्वास नफरत को पराजित करेगा और आगे के मार्ग को प्रज्ज्वलित करेगा। राहुल ने कहा, ‘‘बात मत कीजिए, काम कीजिए। कहिए मत, दिखाइए। वादा मत कीजिए, साबित कीजिए। मैं आपको और आपके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।
कांग्रेस ने राहुल के पत्र को ट्वीट कर कहा, वाह, सुंदर, स्नेह से भरा। दिवाली के पावन मौके पर राहुल गांधी जी ने भारत यात्रियों, शिविर कर्मियों और चालकों को पत्र, मिठाइयों तथा चांदी के सिक्कों के रूप में शानदार उपहार दिए जिसे वे कभी नहीं भूलने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button