ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

छेड़खानी का विरोध करने पर उपद्रवियों ने कॉलोनी में मचाया उत्पात, कारोबारी के घर किया हमला

फरीदाबाद:  जमकर की तोड़फोड़, पूरी कॉलोनी घंटों बनी रही बंधक, 35-40 की संख्या में थे उत्पाती।सभी के हाथ में लोहे के रॉड,ईंट पत्थर तक बरसाए, पुलिस ने दर्ज किया केस, हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहरपड़ोस में रहने वाली किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर शरारती तत्वों ने कॉलोनी में रातभर जमकर उत्पात मचाया। घरों में पत्थर बरसाए और सामान की जमकर तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने कारोबारी के घर पर भी हमला किया। इनके चलते घंटाें पूरी कॉलोनी बंधक बनी रही। हैरानी की बात ये है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। उपद्रवी शिकायकर्ता को पुलिस के सामने जान से मारने की धमकी देते रहे। दबाव पड़ने पर पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।न्यू बसेलवा कॉलोनी निवासी कारोबारी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी कॉलोनी में एक किशोरी परिवार के साथ रहती है। कुछ अपराधी किस्म के लोग वहां आकर उससे छेड़छाड़ करते हैं। उन्हांेने कई बार विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शनिवार की रात में वह अपने घर पर थे। तभी गली में अभय, चूसा व उसके साथ दस अन्य लड़के आए। आते ही घऱ पर सटर के दरवाजे में व घर का दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया। उनके हाथ में राड डंडे व सूंऐ थे। उन्होंने कहा कि दिवाली की रात करीब 12.00 बजे उपद्रवी फिर गली में आए। गली में लगे हुए कई मकानों के बिजली मीटर, शटर, बोर्ड, टेबल व कैमरे तोड़ दिए। जब लोग मकानों से बाहर आए तो उनके ऊपर भी ईंट-पत्थऱ बरसाए। हमलावरों की संख्या 35-40 थी। हमलावर 5-6 बाइक व गाड़ी में सवार होकर आए थे। पीड़ित का कहना है कि उपद्रवियों के चलते उनकी गली घंटे भर बंधक बनी रही। इस घटना के बाद से कॉलोनी में दहशत बनी हुई है। ओल्ड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लगा है।

Related Articles

Back to top button