ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

दिवाली पर पटाखे जलाते वक्त आंखे और हाथ जले; पिछले 2 सालों के मुकाबले ज्यादा मामले

चंडीगढ़: चंडीगढ़ PGI समेत शहर के कई अस्पतालों में दिवाली के बाद आंख और हाथ जलने के केस आ रहे हैं। दिवाली पर चंडीगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में आई और फेस एंड हैंड बर्न इंजरी के कई मामले आए हैं। रीजन के सबसे बड़े हॉस्पिटल PGI में पिछले 24 घंटों में कुल 28 केस आई इंजरी के आए हैं। PGI के एडवांस्ड आई सेंटर में दिवाली वाले दिन सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक यह मरीज आए हैं। इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। 24 घंटे में आए इन 28 मरीजों की आंखों में पटाखे चलाते समय इंजरी आई है।इनमें से कुल 25 मेल व 3 फीमेल मरीज हैं। इनमें से 16 मरीज 15 वर्ष तक की उम्र के थे। इनमें से सबसे छोटा मरीज 8 साल का था। कुल आए मरीजों में से 17 ट्राईसिटी के थे। जिनमें चंडीगढ़ से 11, एवं पंचकूला तथा मोहाली से 6 मरीज थे। बाकी मरीजों में पंजाब से 3, हरियाणा से 5 एवं हिमाचल प्रदेश से 3 मरीज आए थे।14 मरीज साथ खड़े थे और 14 चला रहे थेपटाखों की चिंगारी से आई इंजरी वाले 14 मरीज वह थे जो पटाखे चलने के दौरान साथ खड़े थे। वहीं, बाकी 14 वह थे जो पटाखे चला रहे थे। कुल 28 मरीजों में से 11 मरीजों की आंखों में गंभीर चोट थीं और उन्हें इमरजेंसी सर्जरी की जरूरत थी। इनमें से 9 मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है। वहीं, 17 मरीजों को हल्की चोट आई है। उनका परंपरागत तरीके से इलाज किया गया। PGI का कहना है कि पिछले 2 सालों के मुकाबले इस बार आई इंजरी के केस ज्यादा आए हैं।वर्ष 2020 में दिवाली के 28 घंटे में कुल 27 केस आए थे। वहीं 2021 में 24 घंटे में 15 केस आए थे। जबकि इस वर्ष दिवाली पर 24 घंटे में ही 28 केस आए हैंइन 2 विभागों में भी आए बर्न केसवहीं, दूसरी ओर PGI के प्लास्टिक सर्जरी विभाग और एडवांस्ड ट्रामा सेंटर में 4 बर्न इंजरी केस आए। इनमें से 3 मरीजों के हाथों में पटाखे चलने से इंजरी हुई थी। इनकी स्थिति नियंत्रण में है और उपचार चल रहा है। एक मरीज का थर्मल बर्न का केस है जो हल्की बर्न केस है। उसका आउट-पेशेंट आधार पर प्लास्टिक सर्जरी विभाग में इलाज चल रहा है।दिवाली पर आई इंजरी के केसों को देखते हुए चंडीगढ़ PGI ने एडवांस्ड आई सेंटर में मरीजों को तुरंत ट्रीटमेंट देने के लिए प्रबंध किए हुए हैं। दिवाली पर PGI के इस सेंटर में डॉक्टरों और स्टाफ को विशेष इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात किया गया था। बीते 23 अक्तूबर से लेकर 26 अक्तूबर सुबह 8 बजे तक मरीजों के लिए आई सेंटर में विशेष प्रबंध रहेंगे।

Related Articles

Back to top button