ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नर्मदापुरम का सटोरी मोबाइल फोन पर लिख रहा था क्रिकेट सट्टा, कॉल डिटेल खंगाल रहीं पुलिस

नर्मदापुरम: नर्मदापुरम जिले के माखननगर में 23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच में ऑनलाइन सट्टा लिखाने के मामले में 3 लोगों के के नाम सामने आएं। जिसमें नर्मदापुरम के एक सटोरी ऋषि सराठे भी शामिल है। आरोपी ऋषि सराठे नर्मदापुरम में बैठकर माखननगर के युवक लोकेश यादव से मोबाइल पर क्रिकेट का सट्टा लिखव रहा था। पुलिस ने क्रिकेट सट्टा मेंमाखननगर के सांई कंप्यूटर के संचालक लोकेश यादव(26) निवासी सामोन, शुभम राव(25) निवासी माखननगर और ऋषि सराठे निवासी नर्मदापुरम को आरोपी बनाया है। मामले में क्रिकेट सट्टे की बड़ी लिंक पुलिस के हाथ लग सकती है। जिसके लिए माखननगर पुलिस आरोपियों के मोबाइल के डाटा और कॉल डिटेल खंगाल रहीं है।य़ह है मामला23 अक्टूबर रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच चल रहा था। माखननगर में पुलिस को मैच में सांई कंप्यूटर पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना मिली। थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे स्टॉफ को लेकर कंप्यूटर की दुकान पर पहुंचे। दुकान पर क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टे लगाते 2 लोगों को धरदबोचा। इस कारोबार के मुख्य आरोपी के तार नर्मदापुरम से जुड़े होने की बाते सामने आई। मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी ऋषि सराठे को नर्मदापुरम में बाबई रोड से पकड़ा।पुलिस ने आरोपियों के 3 मोबाइल, 16000 रुपये नगद, एक लैपटॉप को जब्त किया। जब्त मोबाइल में एक लाख रुपये से अधिक का ऑनलाइन सट्टे का लेनदेन मिला। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया सांई कंप्यूटर पर लोकेश यादव नर्मदापुरम में ऋषि सराठे को क्रिकेट सट्टा लिखवा रहा था। ऋषि सराठे के पुराने रिकार्ड बुलाएं है। कॉल डिटेल की जांच की जाएगी रहीं है।

Related Articles

Back to top button