ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

घंटों बाद भी नहीं पहुंची दमकल की टीम, 500 घरों की बिजली रही बाधित

पीलीभीत: पीलीभीत में दिवाली के त्योहार पर फूलों की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के कई घंटों बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची। वहीं मौके पर आग की लपटें इतनी तेज थी कि पुलिस को यातायात बंद कराना पड़ा।दरअसल घटना पीलीभीत के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रंगीलाल चौराहे की है। जहां राजू फ्लावर नाम से एक प्राचीन फूलों की दुकान है। जिसमें अज्ञात कारणों के चलते सोमवार देर शाम अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख पूरे मामले की सूचना दुकान मालिक को स्थानीय लोगों द्वारा दी गई।स्थानीय दमकल की गाड़ी देरी से पहुंचीजब दुकान मालिक राजू मौके पर पहुंचे तो शटर से धुआं उठता देखा। इस बीच कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल विभाग की गाड़ियां कई घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।पुलिस को बंद कराना पड़ा यातायातसड़क किनारे स्थित दुकान से इतनी भीषण आग की लपटें निकल रही थीं कि पुलिस को सुरक्षा की दृष्टि से सड़क पर यातायात भी बंद कर आना पड़ा। यूपी पुलिस के कुछ जवानों ने साहस दिखाकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। वहीं दुकान में लगी आग के कारण उठ रही तेज लपटों की चपेट में आने से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे करीब 500 घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।

Related Articles

Back to top button