ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

मलविंदर कंग बोले- विपक्षियों की आवाज दबाने के लिए लोकतंत्र का खात्मा कर रही BJP

AAP नेता मलविंदर कंग।पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के भाजपा द्वारा राहुल गांधी को गिरफ्तार करने के संभावना जताने के बाद अब पंजाब की AAP सरकार ने भी भाजपा की घेराबंदी शुरू कर दी है। AAP नेता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र का THE END करना चाहती है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के दावे का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी होना भी संभव है। क्योंकि भाजपा देश भर में विपक्ष की आवाज दबाने में जुटी है। AAP के साथ भी दिल्ली में यही हुआ।मालविंदर कंग ने कहा कि भाजपा दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयासों में जुटी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भाजपा पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए AAP को तोड़ने की साजिश रच चुकी है, लेकिन AAP ने इस साजिश को पूरा नहीं होने दिया।मालविंदर कंग ने कहा कि पंजाब गवर्नर ने भी भाजपा सरकार के इशारे पर पंजाब की AAP सरकार को दबाने के प्रयास किए। क्योंकि गवर्नर ने विधानसभा सेशन के दौरान भी AAP सरकार के कामकाज में अड़चन डालने का प्रयास किया और अब वह PAU के VC की नियुक्ति में अड़चन डाल रहे हैं। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है। लगातार विपक्ष को कमजोर करने के लिए ED और CBI जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।VC की नियुक्ति पर फंसा है कानूनी पेंचPAU के VC की नियुक्ति पर अभी तक कोई स्पष्ट फैसला नहीं लिया जा सका है क्योंकि पंजाब की AAP सरकार और पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के बीच जारी खींचतान के चलते इस मामले पर सहमति नहीं बन सकी है। पंजाब सरकार ने गवर्नर की सहमति लिए बिना ही VC के पद पर डॉ. एसएस गोसल को नियुक्त किया। जबकि गवर्नर बोर्ड के चेयरमेन और यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं।बावजूद इसके पंजाब सरकार ने VC की नियुक्ति के लिए गवर्नर से पूर्व सहमति नहीं ली। इस कारण गवर्नर ने VC की नियुक्ति से संबंधित फाइल पंजाब सरकार को लौटाते हुए इस नियुक्ति को नियम-कानून के खिलाफ बताते हुए सरकार को तीन नाम का पैनल भेजने को कहा है।

Related Articles

Back to top button