ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दिल्ली मेदांता अस्पताल किया जा रहा हैं शिफ्ट, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पहुंचे मिलने

जबलपुर: जबलपुर ईओडब्ल्यू एस.पी देवेंद्र प्रताप सिंह की आज शाम अचानक ही तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर ने बताया कि एस.पी ईओडब्ल्यू देवेंद्र प्रताप सिंह को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, जिसके चलते वह कोमा में पहुंच गए हैं। एसपी ईओडब्ल्यू के अस्वस्थ होने की खबर जैसे ही फैली तो उन्हें देखने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित उनके चाहने वाले भी पहुंचने लगे।केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी देवेंद्र प्रताप सिंह को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभी उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है डॉक्टर ने बताया है कि कन्वर्शन के चलते उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है, लिहाजा अभी वह वेंटिलेटर में हैं। उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट करने की तैयारी भी पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही है। जबलपुर में एयर एंबुलेंस ना होने के चलते दिल्ली से संपर्क कर एयर एंबुलेंस मंगवाई जा रही है।जबलपुर एसपी ईओडब्ल्यू देवेंद्र प्रताप सिंह अपनी कार्रवाई के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल ही में उन्होंने पहले आरटीओ संतोष पाल और फिर बिशप पी.सी सिंह सहित कई लोंगों के खिलाफ भ्रष्टाचार को उजागर किया हैं। डॉक्टर ने बताया कि अभी वह कोमा में है और उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button