ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नर्मदापुरम में कलेक्टर-एसपी ने परिवार के साथ खरीदे दीपक, प्रतिमा पूजन सामग्री

नर्मदापुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वोकल फॉर लोकल अभियान को नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी बढ़ावा देते दिखे। स्थानीय कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को खरीदने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह अपने परिवार के साथ शनिवार शाम को एसएनजी ग्राउंड पहुंचे। बाजार में कलेक्टर, एसपी ने दीपावली से संबंधित सामग्री मिट्टी के दीपक, मटकी, लाई-बताशे, लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा और पटाखे खरीदी। इन सामग्री को जरूरतमंद व कमजोर वर्ग के लोगाें तक सामग्री पहुंचाने के लिए शुभ-लाभ काउंटर पर दी। ताकि दीपावली पर गरीब-जरूरत के घर खुशियां के साथ रोशन होगा। अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों व आमजनता ने भी शुभ-लाभ काउंटर पर सामग्री दी। कलेक्टर-एसपी ने कहा दिवाली पर स्थानीय कामगारों द्वारा बनाई स्थानीय वस्तुओं को ही खरीदे। ताकि लोकल उत्पादों को बढ़ावा मिल सकें। इस दौरान एसडीएम मोहिनी शर्मा, एसडीओपी पराग सैनी, डीएसपी संतोष मिश्रा, तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया, सीएमओ विनोद शुक्ला, महिला सेल डीएसपी नीलिमा बघेल, थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।दूसरों की दिवाली रोशन करने लगाएं शुभ-लाभ काउंटरकलेक्टर सिंह के द्वारा पिछले साल से शुभ-लाभ काउंटर की सकारात्मक पहल शुरू की गई। जिससे गरीब परिवारों तक दिवाली से संबंधित सामग्री पहुंच सके। खास बात यह है कि प्रशासन के द्वारा यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिवाली बाजार एसएनजी ग्राउंड पर लगवाया गया है। जिससे एक स्थान पर ही पूजन व त्योहार से संबंधित सामग्री आसानी से मिल सके। इसलिए इस स्थान पर एक काउंटर खोला गया और दूसरा गुप्ता ग्राउंड जहां पर पटाका बाजार लगा हुआ है। वहां पर भी एक काउंटर स्थापित किया गया हैं।यहां से जरूरतमंद लोगों को दिवाली पर्व मनाने के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की जा रही है। इन सामग्रियों के पैकेट बनाकर गरीब बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को दीपावली खुशी से मनाने के लिए यह सामग्री प्रदान की जाएगी। कलेक्टर सिंह ने लोगों से भी अपील की है कि दिवाली पर्व के लिए बाजार से सामग्री खरीदें और अपनी इच्छानुसार सामग्री काउंटर पर प्रदान कर योगदान दें। इससे दो वर्गों को सीधा फायदा पहुंचेगा एक तो जरूरतमंद गरीब लोगों के घर भी रोशन होंगे खुशी से त्याेहार मनाएंगे। वहीं जो लोग त्योहारी सामान की दुकान लगाकर सामग्री बेचने आए हैं उनकी भी ग्राहकी होगी। जिससे उनके परिवार में भी खुशी से दीपावली मनाई जा सकेगी।पैकेट में रहेगी यह सामग्रीजो पैकेट तैयार किए जाएंगे उनमें, मिट्टी के दिये, तेल, बाती, पटाके, फुलझड़ी, लाई, बताशें, सहित पूजन सामग्री आदि रहेगी। यह सामग्री के पैकेट नगर पालिका के द्वारा वितरित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button