ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री केदार बोले-बगैर वेतन कर्मियों की कैसे मनेगी दिवाली,DA का लाभ भी नहीं दिया

जगदलपुर: भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने छ्त्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि, दिवाली का पर्व आ गया है और राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में नाराजगी है, वे मायूस हैं। उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार को अपने अफसरों की चिंता नहीं है। आखिर बिना वेतन के अपनी दिवाली कैसे मनाएं?दरअसल, शनिवार देर शाम को केदार कश्यप ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, देश के सबसे बड़े त्योहार दिवाली के लिए सभी तरफ उत्साह का माहौल है। लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। त्योहार के समय वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवार पर आर्थिक संकट आ पड़ा है।लेकिन इससे अब राज्य सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। उन्होंने कहा कि, सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में डाल दें, ताकि सभी लोग खुशी-खुशी दिवाली का त्योहर मना सकें। केदार ने कहा है कि, सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को लगभग 5500 करोड़ रुपए के लाभ से वंचित किया है। सालों से कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तरफ से घोषित महंगाई भत्ता नहीं दिया गया।कर्मचारियों के आंदोलन के बाद जब महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ा कर दिया गया तो इससे पूर्व के तीन साल का महंगाई भत्ता से उन्हें वंचित कर दिया। भाजपा की सरकार में इस राशि को GPF में जमा कर दिया जाता था। जो कि रिटायरमेंट के समय कर्मचारियों को एक बढ़ी राशि के रूप में काम आता था। इसी प्रकार आवास, भाड़ा भत्ता सातवें वेतनमान अनुसार मिलना चाहिए। है !

Related Articles

Back to top button