ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

सेक्टर-9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट्स ने BSP प्रबंधन के खिलाफ दिया धरना, जमकर की नारेबाजी

भिलाई: हड़ताल करते सेक्टर 9 हॉस्पिटल के ठेका कर्मचारी भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल के हॉस्पिटल अटेंडेंट्स ने सेक्टर 1 मुर्गा चौक में बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया की हॉस्पिटल प्रबंधन उन्हें दीपावली का बोनस नहीं दे रहा है। साथ ही उनके पद को समाप्त करते हुए उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है।पिछले कई दिनों से बीएसपी सेक्टर-9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट्स बोनस भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अब यह आंदोलन और तेज हो गया है। धनतेरस को भी बोनस न आने पर कर्मचारियों को सब्र टूट गया। वह लोग शनिवार शाम मुर्गा चौक में इकट्ठा हुए। इसके बाद कई घंटों तक धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखी।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अस्पताल का ठेकेदार उन्हें काम से निकाल रहा है। इतना ही नहीं उन्हें बोनस का भुगतान भी नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में वह यह नहीं समझ पा रहे है कि दीपावली का त्योहार कैसे मनाएं।बीएसपी प्रबंधन से लगाई मदद की गुहारसभी कर्मचारियों ने बीएसपी प्रबंधन से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि इस संकट की घड़ी में उनकी मांग को सुनने वाला कोई नहीं है। अटेंडेंट्स का कहना है कि कोरोना काल में डॉक्टर मरीजों को हाथ तक नहीं लगाते थे। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने 100 अटेंडेंट्स को काम पर रखा था। इन सभी ने रात दिन जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की। कोरोना काल खत्म होने के बाद उन्हें धीरे-धीरे काम से निकाला जा रहा है।ठेका मजदूरों ने भी किया जीएम कार्यालय का घेरावइसके साथ ही साथ दूसरी तरफ बीएसपी के ठेका मजदूर भी काफी आक्रोश में आ गए हैं। बोनस न मिले से नाराज ठेका कर्मचारियों ने जीएम कार्यालय का घेराव कर दिया। बड़ी मुश्किल से लोग माने और वहां से हटकर दूसरी तरफ गए।

Related Articles

Back to top button